ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: दवा दुकानदार से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कल दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

GOPALGANJ: गोपालगंज के फुलवरिया थानाक्षेत्र के बथुआ बाजार स्थित पवन फार्मा दवा दुकान में शनिवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान दवा खरीद रहे एक होमियोपैथी डॉ

बिहार: दवा दुकानदार से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कल दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के फुलवरिया थानाक्षेत्र के बथुआ बाजार स्थित पवन फार्मा दवा दुकान में शनिवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान दवा खरीद रहे एक होमियोपैथी डॉक्टर घायल हो गये थे। गोलीबारी की घटना के दो घंटे बाद दवा दुकानदार को अपराधियों का कॉल आया है। दवा दुकानदार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

बिहार: दवा दुकानदार से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कल दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

दवा दुकानदार के मोबाइल पर अपराधियों ने नेट कॉलिंग कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी मांगे जाने की जानकारी दवा दुकानदार ने पुलिस को दी है। हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। उधर रंगदारी की मांग से दवा दुकानदार काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

बिहार: दवा दुकानदार से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कल दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

गौरतलब है कि शनिवार को गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक सवार अपराधियों ने पवन फार्मा नामक दवा दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग की और पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना में एक होमियोपैथ डॉक्टर घायल हो गये। 

बिहार: दवा दुकानदार से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कल दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

घायल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मीरगंज थाना के पंचाफेडा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो फुलवरिया के दीवान परसा में अपना क्लिनिक चलाते हैं। पवन फार्मा दवा दुकान में दवा की खरीदारी करने पहुंचे थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दुकान का शीशा टूट कर उनके सिर में जा लगा जिससे वे घायल हो गये। 

बिहार: दवा दुकानदार से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कल दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्रामीणों की मदद से डॉक्टर दिलीप को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। दुकान और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पुलिस खंगाल ही रही थी कि घटना के दो घंटे बाद अपराधियों ने दवा दुकानदार को धमकी भरा कॉल कर दिया। 

बिहार: दवा दुकानदार से अपराधियों ने मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कल दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

अपराधियों ने दवा दुकान से दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर दी। जिससे दवा दुकान काफी दहशत में है। दवा दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता