ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक युवक को गोली मारी गई है। गंभीर हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के तकिया बनकट की है। युवक की

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम
Santosh Singh
3 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक युवक को गोली मारी गई है। गंभीर हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के तकिया बनकट की है। युवक की पहचान मो. सलीम के रुप में हुई हैं। बताया जा रहा है क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गयी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज में क्रिकेट खेलने को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से युवक को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना नगर थाना के तकिया बनकट गांव की है। 25 वर्षीय पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद सलीम है। 25 वर्षीय युवक मोहम्मद सलीम तकिया बनकट गांव के निवासी साबिर अली का पुत्र है। 

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

बताया जाता है कि मोहम्मद सलीम आज अपने गांव तकिया बनकट में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद तकिया याकूब गांव के एक युवक ने मोहम्मद सलीम को नजदीक से गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है।  जिसे आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से युवक का एक्स-रे कराने के बाद उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। 

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

नगर थाना के एसआई बीएन राय ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ है। जिसमे दो पक्षो में कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में एक युवक मोहम्मद सलीम को गोली मारी गई है। युवक को इलाज करने के बाद बाहर रेफर किया जा रहा है। पीड़ित युवक के साथ में क्रिकेट खेल रहे युवक वसीम ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे गोली मारी है। गोली पेट में लगी है। युवक ने बताया कि गांव के मोहम्मद अफरोज के लड़के ने गोली मारी है। सभी युवको के पाया अवैध हथियार था। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान पर छानबीन शुरू कर दी है।

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता