ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

क्रिकेट खेलने के दौरान नाबालिग के साथ गंदा काम, आरोपियों ने वीडियो बनाया और वायरल करने की दी धमकी

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और किसी को इसकी जानकारी नहीं देने की बात कही

क्रिकेट खेलने के दौरान नाबालिग के साथ गंदा काम, आरोपियों ने वीडियो बनाया और वायरल करने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और किसी को इसकी जानकारी नहीं देने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र का है जहां एक किशोर गांव के कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए गया था।


क्रिकेट खेलने के दौरान ऐसा शॉर्ट लगाया कि गेंद खो गया। जिसके बाद सभी गेंद खोजने के लिए झाड़ी में चले गये। इसी दौरान कुछ लड़कों ने एक किशोर को पकड़ लिया और झाड़ी में ले जाकर उसके साथ आप्रकृति यौनाचार किया। इस दौरान एक लड़के ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। 


वीडियो बनाने वाले ने कहा कि किसी से बोले तो इस वीडियो को वायरल कर देंगे। रोते हुए किशोर अपने घर पहुंचा। बेटे पर नजर पड़ने के बाद जब पिता ने पूछा कि क्यों रो रहे हो? तब किशोर ने पूरी बात की जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद पीड़ित के पिता सिधवालिया थाने पहुंचे और इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।