ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

छोटे भाई की पत्नी को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पैसे का विवाद बना घटना का कारण, आरोपी फरार

GOPALGANJ: गोपालगंज में पैसे के विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी में फेंकने के फिराक में था तभी ग्रामीणों ने

छोटे भाई की पत्नी को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पैसे का विवाद बना घटना का कारण, आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में पैसे के विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी में फेंकने के फिराक में था तभी ग्रामीणों ने आरोपी के कब्जे से लाश को छुड़ाया लेकिन इस दौरान आरोपी भैसूर भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। वही पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है।

छोटे भाई की पत्नी को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पैसे का विवाद बना घटना का कारण, आरोपी फरार


गोपालगंज के विशंभरपुर स्थित खेम मटिहानिया गांव में एक भैसूर ने 25 वर्षीय शबनम खातून को इसलिए मार डाला क्यों की वह बकाये पैसे की मांग कर रही थी। मृतका शबनम खातून टुन्ना अंसारी की पत्नी बतायी जा रही है। शबनम का मायका माझागढ़ के शेख परसा गांव में है। 


छोटे भाई की पत्नी को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पैसे का विवाद बना घटना का कारण, आरोपी फरार


मृतका के पति टुन्ना अंसारी ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह किसी काम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश गया हुआ था। तभी इसी दौरान उसके छोटे भाई पप्पू अंसारी ने उसे मोबाइल पर यह सूचना दी कि उसकी पत्नी शबनम को जहर देकर मार दिया गया है। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी शबनम को जमीन पर पटककर जबरन जहर पिलाया गया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गयी। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


छोटे भाई की पत्नी को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पैसे का विवाद बना घटना का कारण, आरोपी फरार


शबनम को जहर पीला कर मारने के बाद आरोपी बड़े भाई और उसकी पत्नी ने शव को नदी में फेंकने की तैयारी कर रखी थी लेकिन ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी तब उसने लाश को नदी में फेंकने से रोका तब आरोपी लाश को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालो को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


छोटे भाई की पत्नी को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पैसे का विवाद बना घटना का कारण, आरोपी फरार


मृतका के पति टुन्ना अंसारी ने बताया कि उसकी पत्नी की हत्या उसके बड़े भाई मुन्ना अंसारी, उसकी पत्नी शाहजहां खातून और उसके पिता ने मिलकर कर दी है। हत्या का कारण पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। मृतका के पति ने बताया कि 2 लाख रुपये उसने अपने बड़े भाई मुन्ना अंसारी को कर्ज के रूप में दिया था। जिसकी मांग उनकी पत्नी शबनम किया करती थी। 


छोटे भाई की पत्नी को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पैसे का विवाद बना घटना का कारण, आरोपी फरार


शबनम के द्वारा पैसे की मांग करना बड़े भाई को नागवार गुजरा तो पत्नी और उसके पिता के साथ मिलकर सभी ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए विशम्भरपुर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अब भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। विशम्भरपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वही इस पूरी घटना की गहनता से पुलिस जांच कर रही है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें