ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : वकील की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है. ताजा मामला गोपालगंज जिला से है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. जिले के कुचायकोट

बिहार : वकील की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है. ताजा मामला गोपालगंज जिला से है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट लाइन होटल के समीप अपराधियों ने सिविल कोर्ट के वकील की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृत अधिवक्ता की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव के राजेश पांडेय के रूप में हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई है.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचायकोट बाजार निवासी अधिवक्ता राजेश पांडे अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे. अभी बाइक सवार अधिवक्ता पोखर भिंडा गांव के समीप हाईवे पर पहुंचे ही थे कि पहले से घात से लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने वकील पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के वजह से वकील घायल हो गए. इधर बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले.


मिली जानकारी के मुताबिक घायल वकील को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान वकील राजेश पांडेय की मौत हो गई. वहीं उनकी की मौत के बाद वकीलों ने सदर अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. मौत की खबर मिलने के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है.

टैग्स