ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: शराब की टोह में चल रही थी गाड़ियों की चेकिंग, करोड़ों की चांदी देख दंग रह गई पुलिस

GOPALGANJ: त्योहारों के मौसम में बिहार की पुलिस शराब को लेकर पूरी सख्त बरत रही है। दूसरे प्रदेशों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।राज्य की सीम

बिहार: शराब की टोह में चल रही थी गाड़ियों की चेकिंग, करोड़ों की चांदी देख दंग रह गई पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: त्योहारों के मौसम में बिहार की पुलिस शराब को लेकर पूरी सख्त बरत रही है। दूसरे प्रदेशों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।राज्य की सीमा पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम शराब की टोह में दिन रात लगी हुई है। इसी बीच उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने चांदी की बड़ी खेप को बरामद किया है। बरामद चांदी की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है।


दरअसल, शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम शराब की टोह में बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार से उत्पाद विभाग की टीम ने दो क्विंटल 40 किलों चांदी के आभूषण बरामद किए। चांदी को कार की डिक्की में बने तहखाना में छिपाकर रखा गया था। पहले तो कार सवार लोगों ने चकमा देने की कोशिश की लेकिन उत्पाद विभाग के जवानों ने कार को घेरकर पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो सभी की आंखे फटी की फटी रह गईं।


कार की डिक्की में बने खुफिया तहखाने से चांदी की खेप मिलने के बाद जब उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बरामद चांदी के कागजात मांगे तो कार सवार लोग चांदी के कागजात नही दे सके। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार सवार दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला है कि चांदी की खेप आगरा से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। उत्पाद विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सेल्स टैक्स और इनकम टैक्स विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है।