ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ गया भारी, प्रेमिका के भाई ने कर दी जमकर पिटाई, शराब का आरोप लगा पुलिस को सौंपा

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां एक युवक को देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव की है। युवक प्रेमिका के बुलाने पर उसस

बिहार : रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ गया भारी, प्रेमिका के भाई ने कर दी जमकर पिटाई, शराब का आरोप लगा पुलिस को सौंपा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां एक युवक को देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव की है। युवक प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान प्रेमिका के भाई ने न सिर्फ उसकी जमकर पिटाई कर दी बल्कि शराब का आरोप लगाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


जानकारी के मुताबिक जगिरी टोला निवासी मिठु कुमार का पिछले तीन महीने से एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की का मोबाइल उसके भाई के हाथ लग गया। मिठु कुमार गुरुवार को अपनी मौसेरी बहन के शादी में शामिल होने के लिए सीवान के मैरवां गया था। इसी बीच मिठु की प्रेमिका के भाई ने किसी लड़की से फोन करवा कर उसे मिलने के लिए बुलाया।


फोन करने वाली लड़की को प्रेमिका समझ मिठु उससे मिलने के लिए देर रात लड़की के घर पहुंच गया। लेकिन उसे वहां प्रेमिका के बदले उसका भाई मिल गया। प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मिठु की जमकर पिटाई कर दी। मनभर पिटाई करने के बाद प्रेमिका के भाई ने मिठु की बाइक पर एक पेटी शराब बांध दिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मिठु को हिरासत में ले लिया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।