ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला, थानेदार और दारोगा घायल

GPOALGANJ: बिहार में पुलिस टीम पर हमले की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों

बिहार: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला, थानेदार और दारोगा घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GPOALGANJ: बिहार में पुलिस टीम पर हमले की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के दलित बस्ती की है।


दरअसल, मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि दलित बस्ती में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम दलित बस्ती में पहुंची, तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार और एसआई सुरेश कुमार जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोपालगंज सदर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक, सबेया दलित बस्ती निवासी आमिर और रामू के बीच जमीन लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।