ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश: सुबह सवेरे मुखिया की हत्या से हड़कंप, गोली मारकर ले ली जान

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कं

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश: सुबह सवेरे मुखिया की हत्या से हड़कंप, गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश बाइक पर सवार होकर किसी काम से थावे जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने नारायणपुर गांव के पास मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मुखिया के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुखिया मो. कुरैश अपने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें अपनी गोली का शिकार बना डाला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मुखिया के परिजनों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बता दें कि बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक मुखिया को अपना निशाना बना रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे पहले बेगूसराय में भी अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।