ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पड़ोसी के घर खैनी मांगने गया था शख्स, चोरी का आरोप लगा गांव के ही लोगों ने मौत के घाट उतारा

GOPALGANJ: गोपालगंज में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदरवां एबादुल्लाह गांव की है। यहां बदमाशों ने एक युवक को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर उसे मौत

बिहार: पड़ोसी के घर खैनी मांगने गया था शख्स, चोरी का आरोप लगा गांव के ही लोगों ने मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदरवां एबादुल्लाह गांव की है। यहां बदमाशों ने एक युवक को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक अपने पड़ोसी के घर खैनी मांगने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।


मृतक की पहचान इंदरवां एबादुल्लाह गांव निवासी सफीउल्लाह अंसारी के बेटे जहांगीर आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह मृतक जहांगीर आलम अपने पड़ोसी के घर खैनी मांगने के लिए गया था। जहांगीर जब खैनी लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले रिजवान, इमरान, इरफान समेत 12 से 15 लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मृतक जहांगीर चोरी का आरोप में पहले जेल जा चुका था। SDPO ने बताया कि छानबीन चल रही है, जो लोग भी मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इधर, इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता