ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, चिमनी मालिक पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप एक चिमनी मालिक पर लगा है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कटेया

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, चिमनी मालिक पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप एक चिमनी मालिक पर लगा है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कटेया थाना क्षेत्र घूरना कुंड गांव के पास की है।


मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के शीतल मठ गांव निवासी शंभू राम के 19 वर्षीय बेटे रामू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंभू पिछले कई वर्षों से घूरना कुण्ड गांव के पास स्थित एक ईट-भट्ठा पर काम करता था। हर दिन की तरह शंभू रविवार को भी ईंट भट्ठा पर काम करने गया था और चिमनी से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है।


मृतक के परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने बताया की शंभू मोटर चालू कर ईंट पर पानी पटा रहा था, तभी ईंट भट्टा के मालिक ने मोटर चोरी करने के आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए करंट लगने से मौत की बात कही जा रही है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्ट्या करंट लगने से मौत बताया है हालांकि यह भी कहा है कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं ऐसे में मौत के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।