ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार में प्रेमी के साथ भागी लड़की तो प्रेमिका के परिजनों ने सहेली और चाचा को उठाया, जमकर पीटा और चीखें रिकार्ड कर भेजा

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में एक लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। लड़की के घर वालों ने पहले तो अपनी बेटी को तलाशा। वह नहीं मिली तो उसकी सहेली और सहेली के चाचा को

बिहार में प्रेमी के साथ भागी लड़की तो प्रेमिका के परिजनों ने सहेली और चाचा को उठाया, जमकर पीटा और चीखें रिकार्ड कर भेजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में एक लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। लड़की के घर वालों ने पहले तो अपनी बेटी को तलाशा। वह नहीं मिली तो उसकी सहेली और सहेली के चाचा को ही अगवा कर लिया। सहेली और चाचा को जमकर पीटा गया और फिर चीखो को रिकार्ड कर परिजनों के पास भेज दिया। कहा-जल्दी से हमारी बेटी का ठिकाना बताओ वर्ना और बुरा हश्र करेंगे।


मामला गोपालगंज जिले के मंगोलपुर गांव का है. मंगोलपुर का रहने वाला अनवत कुमार अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। वह जिस लड़की के साथ भागा उसके परिवार वाले काफी दबंग बताये जाते हैं. लड़की के परिवार वालों के डर से प्रेमी के घरवाले फरार हो गये. उसके बाद लड़की के परिजनों ने अपनी ही बेटी की एक सहेली और उसके चाचा को अगवा कर लिया. फिर उनके साथ हैवानियत दिखा रहे हैं।


अपहरण के बाद सहेली और उसके चाचा सत्येंद्र कुमार को किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया. वहां दोनों की जमकर पिटाई की गयी. प्रेमी के साथ भागी लड़की के परिजनों को शक है कि उसकी सहेली को सारी जानकारी है. लिहाजा आरोपियों ने चाचा भतीजी को न सिर्फ पीटा बल्कि चीखों का ऑडियो रिकॉर्ड कर उसके परिजनों के पास भेज दिया है. वे कह रहे हैं कि या तो लड़की को बरामद कराओ वर्ना दोनों को जान से मार देंगे। 


पुलिस भी नहीं कर रही कार्रवाई

सहेली के परिजन कह रहे हैं कि अपहरण करने वाले इतने दबंग है कि पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है. परिजनों ने बताया कि जब वे पुलिस से गुहारा लगाने थाने जा रहे थे तो तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया था. किसी तरह वे थाने तो पहुंच गये लेकिन पुलिस ने आवेदन नहीं लिया. इसके बाद वे एसपी से मिलने गोपालगंज पहुंचे, लेकिन कोरोना का हवाला देकर एसपी भी नहीं मिले. वैसे सदर एसडीपीओ से बात हुई तो उन्होंने थाना जाकर आवेदन देने को कहा है. इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने कहा है कि वह पूरे मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चाचा भतीजी की बरामदगी में लगी है.