ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: पूर्व मुखिया को घर के बाहर मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

GOPALGANJ: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।ताजा मामला गोपालग

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: पूर्व मुखिया को घर के बाहर मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी है।


दरअसल, घटना थावे थाना के धतिंगना गांव की है। बताया जा रहा है कि धतिंगना पंचायत के पूर्व मुखिया अजय सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार होकर अपराधी वहां पहुंचे और उनके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से अजय सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।


गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हालांकि तबतक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। आनन-फानन में पूर्व मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।