ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! पटना में शख्स की हत्या के बाद गोपालगंज में स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली

GOPALGANJ: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी पटना के चुल्हाई चक में दिनदहाड़े कार सवार शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के कुछ ही द

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! पटना में शख्स की हत्या के बाद गोपालगंज में स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी पटना के चुल्हाई चक में दिनदहाड़े कार सवार शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के कुछ ही देर बाद बदमाशों ने गोपालगंज में एक स्वर्ण कारोबारी की दुकान में घुसकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबे खरेया के पास की है।


बताया जा रहा है कि घायल कारोबारी गिरिश तिवारी गोपालगंज के दुबे खरेया स्थित अपनी आभूषण दुकान में ग्राहकों को गहने दिखा रखे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाश दुकान पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में कारोबारी की गर्दन में गोली जा लगी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। 


जबतक लोग मौके पर पहुंचे बदमाश फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारोबारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए कारोबारी को गोरखपुर रेफर कर दिया है। गोली अभी भी कारोबारी के गले में फंसी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसपी के मुताबिक आपसी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।