ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : 10 हजार रुपये घूस लेते राजस्व कर्मी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मी को 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया है. बताया जा रहा है कि गांव

बिहार : 10 हजार रुपये घूस लेते राजस्व कर्मी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मी को 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया है. बताया जा रहा है कि गांव के एक ही शख्स ने राजस्व कर्मचारी के खिलाफ घूस की रकम मांगने की शिकायत की थी. विजिलेंस की टीम मामले के सत्यापन के लिए पहुंची तो राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया. 


घटना गोपालगंज के फुलवरिया थाने के बथुआ बाजार की है. विजलेंस के हत्थे चढ़ा राजस्व कर्मी गोपाल जी सिंह बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स से राजस्व कर्मचारी ने दस हजार रुपए घूस की मांग की थी. घूस मांगने के बाद शख्स ने विजलेंस को इसकी शिकायत की. 


इसके बाद घूस में मांगे गए 10 हजार रुपए लेकर उक्त शख्स राजस्व कर्मचारी को देने गया. इस दौरान विजलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. राजस्व कर्मचारी सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. विजलेंस की टीम उसे गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गई है. उधर राजस्व कर्मी के गिरफ्तार होने के बाद फुलवरिया अंचल के कर्मियों में हड़कंप मच गया है. 

टैग्स