ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : प्रेमिका के गम में प्रेमी ने की आत्महत्या, ब्रेकअप के बाद काफी टूट गया था

GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका के गम में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि प्रेमी ब्रेकअप के बाद काफी टूट गया

बिहार : प्रेमिका के गम में प्रेमी ने की आत्महत्या, ब्रेकअप के बाद काफी टूट गया था
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका के गम में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि प्रेमी ब्रेकअप के बाद काफी टूट गया था. प्रेमी की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के श्रीपुर ओपी थाना क्षेत्र की है, जहां भगवानपुर गांव में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मृतक युवक अपने मामा के यहां आया था. ननिहाल में ही उसने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक बबली (काल्पनिक नाम) के साथ रिलेशनशिप में था. दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे. 


बबली और इसके रिश्ते में पिछले दिनों दरार आ गया. इस दौरान बबली ने उससे ब्रेकअप कर लिया. ब्रेकअप के बाद युवक काफी टूट गया था. प्रेमिका से अलग होना उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और अंततः उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मंगलवार को युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. 

टैग्स