ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गोपालगंज में फिर मर्डर, बेखौफ बदमाशों ने एम्बुलेंस ड्राइवर को मारी गोली

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों का मनोबल काफी ज्यादा बढ़ गया है. 24 घंटे के अन्दर दूसरी वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवाल बदमाशों ने एक एम्बुलेंस ड्राइवर की गोली म

गोपालगंज में फिर मर्डर, बेखौफ बदमाशों ने एम्बुलेंस ड्राइवर को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों का मनोबल काफी ज्यादा बढ़ गया है. 24 घंटे के अन्दर दूसरी वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवाल बदमाशों ने एक एम्बुलेंस ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. 


घटना हथुआ थाना क्षेत्र के नयागांव जिन बाबा के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान सीवान जिले के गंभीरपुर के रहने वाले नन्देश्वर सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े कुछ बाइक सवार बदमाशों ने नन्देश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज़ सुनकर पहुंचे आसपास के लोग जबतक उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाते तबतक उसकी मौत मौत हो चुकी थी. 


मामले की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. इधर मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


आपको बता दें कि आज सुबह ही गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के खैरटवा चौक पर अपराधियों ने एक पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना को बीते हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि हथुआ में फिर से एक हत्या हो गई. अपराध की बढ़ती संख्याओं के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लाज़मी हो गए हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता