ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गोपालगंज में अपराधी बेलगाम, लूटपाट के दौरान एक शख्स को मारी गोली

GOPALGANJ : इस वक़्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने लूटपाट की घटना के क्रम में एक शख्स को गोली मार द

गोपालगंज में अपराधी बेलगाम, लूटपाट के दौरान एक शख्स को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक़्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने लूटपाट की घटना के क्रम में एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना इलाके की है. यहां विक्रमपुर टोला के बोकवा गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों ने गोली मारी है. जानकारी मिली है कि कुछ बदमाश एक घर में लूटपाट करने घुसे थे. इस दौरान जब घरवालों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने घर के मालिक को गोली मार दी. 


गोली लगने के कारण घर का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी को गोरखपुर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता