ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर के घर भीषण चोरी, 20 लाख के गहने और 7 लाख रुपये कैश लेकर भागे चोर

GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. डॉक्टर के घर से 20 लाख के गहने और 7 लाख रुपये कैश लेकर चोर फरा

सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर के घर भीषण चोरी, 20 लाख के गहने और 7 लाख रुपये कैश लेकर भागे चोर
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. डॉक्टर के घर से 20 लाख के गहने और 7 लाख रुपये कैश लेकर चोर फरार हो गए हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के हजियापुर इलाके की है. यहां वार्ड नंबर 8 स्थित एक्सिस बैंक के ब्रांच के पीछे डॉक्टर डॉ पीसी सिन्हा के घर में भीषण चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि तक़रीबन 20 लाख रुपये के गहने और 7 लाख रुपये नगदी की चोरी हुई है. आपको बता दें कि डॉ पीसी सिन्हा गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में कार्यरत हैं. 


डॉ पीसी सिन्हा ने बताया कि बेटी की शादी के लिए गहने बनाये गए थे. शादी होने वाली है. इसलिए पैसे भी घर में ही लेकर रखे गए थे. उन्होंने बताया कि चोरी की घटना को लेकर संबंधित थाने में शिकायत की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता