ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : दारोगा का ऑडियो वायरल, शराब के फर्जी केस में बाप-बेटे को फंसाने के लिए कर रहा था सेटिंग, SP ने जांच का दिया आदेश

PATNA : बिहार में सुशासन की पुलिस एक बारे फिर से बेनकाब हुई है. दरअसल बिहार के गोपालगंज में एक दारोगा का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह दलाल के साथ सेटिंग करता हुआ सुनाई दे रहा

बिहार : दारोगा का ऑडियो वायरल, शराब के फर्जी केस में बाप-बेटे को फंसाने के लिए कर रहा था सेटिंग, SP ने जांच का दिया आदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में सुशासन की पुलिस एक बारे फिर से बेनकाब हुई है. दरअसल बिहार के गोपालगंज में एक दारोगा का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह दलाल के साथ सेटिंग करता हुआ सुनाई दे रहा है. दारोगा और दलाल के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद जिले के पुलिस कप्तान के भी होश उड़ गए हैं. एसपी ने तुरंत डीएसपी को इस मामले की जांच का आदेश दे दिया  है. 


मामला गोपालगंज का है और बताया जा रहा है कि किसी जमीन विवाद से जुड़े केस में बाप-बेटे को शराबबंदी कानून में फंसाने की साजिश रची जा रही है. दारोगा किसी दलाल से बात कर रहा है और धमकी दे रहा है कि मैनेज नहीं करने पर पर बाप-बेटे को सलाखों के पीछे धकेल देगा. बताया जा रहा है कि यह वायरल ऑडियो जादोपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ललन शर्मा का है.


वायरल ऑडियो में सब इंस्पेक्टर हरिहरपुर में जमीन विवाद से जुड़े मामले में राजू बाबू नाम के एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं. उसमें मैनेज करने के लिए रात के आठ से नौ बजे के बीच बुलाया जा रहा है. वायरल ऑडियो में सब इंस्पेक्टर बोल रहे हैं कि 'दारोगा का पावर नहीं देखें हैं. दरवाजे पर जाकर बेटी-रोटी किए तो पिता-पुत्र बाहर नहीं निकला. हमारी वर्दी भी फट गई है. जिस दिन शराब पकड़ा, उस दिन राणा नामक युवक और उसके पिता को शराब के मामले में जेल भेजेंगे.


इस मामले में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है. सदर एसडीपीओ नरेश पासवान वायरल ऑडियो की जांच करेंगे. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाSगी. वहीं इस संबंध में जब सब इंस्पेक्टर ललन शर्मा से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला.