ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

गोपालगंज में बिज़नेसमैन का मर्डर, अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भूना

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों ने एक किराना व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि घटना लूटपा

गोपालगंज में बिज़नेसमैन का मर्डर, अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भूना
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों ने एक किराना व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि घटना लूटपाट को लेकर अंजाम दी गई है. किराना व्यवसाई की मौत के बाद से उनके घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना गोपालगंज के कुचायकोट के सासामुसा एनएच 27 पर बजरंग टॉकीज के पास हुई. मृतक किराना व्यवसाई का नाम हरेराम सिंह है. वे कुचायकोट के बाबू सिरिसिया गांव के रहने वाले थे. मृतक के बेटे निशु कुमार ने बताया कि कल देर रात उसके पिता अपने किराना की दुकान बंद करने की तैयारी में थे.


इसी दौरान कुचायकोट की तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे. अपराधियों ने दुकान के आगे बाइक खड़ी की और दुकान के अंदर घुसे. उसके पिता को लगा कि वे कुछ खरीदारी करने आये है. लेकिन अपराधियों ने दुकान में घुसकर काउंटर पर पैसे का हिसाब कर रहे हरेराम सिंह को गोली मार दी. 


गोली मारने के बाद अपराधी बाहर निकले और बेटे निशु का हाथ पकड़ा और उसे अपने साथ अंदर ले गए. उससे पैसे के बारे में पूछताछ की. फिर काउंटर में रखे काउंटर में रखे 15 हजार लूट कर बाइक से फरार हो गए. वारदात के बाद हरेराम सिंह को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घर के बाद लोगों में डर और आक्रोश है. 


मामले पर एसपी आनंद कुमार ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. घटनास्थल के आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की कोशिश की जा रही है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर मामले की पड़ताल की जा रही है. हालांकि पीड़ित परिजनों ने अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता