ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

बिहार : शादी के 4 दिन बाद ही भांजे पर फिदा हुई मामी, रात में मामा सोये तो भांजा के साथ भाग गई

GOPALGANJ : कहते हैं कि प्रेम की कोई परिभाषा नहीं होती. किसी ने सही ही कहा है कि जो प्यार करते हैं, वो कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे बवाल हो जात

बिहार : शादी के 4 दिन बाद ही भांजे पर फिदा हुई मामी, रात में मामा सोये तो भांजा के साथ भाग गई
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : कहते हैं कि प्रेम की कोई परिभाषा नहीं होती. किसी ने सही ही कहा है कि जो प्यार करते हैं, वो कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे बवाल हो जाता है. रिश्ते की परिधि को तोड़ते हुए मामी और भांजे ने कुछ ऐसा ही कर दिया है, जिसकी चर्चा गांव-मोहल्ले में हो रही है. दरअसल शादी के 4 ही दिन बाद भांजे को दिल दे बैठी मामी पति के नींद में सोते ही भांजा के साथ फरार हो गई. पीड़ित मामा ने इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत की है. पुलिस आरोपी भांजे और महिला की तलाश में जुट गई है.


दरअसल पूरी घटना गोपालगंज जिले की है, जहां मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव में मामी अपने भांजे के साथ फरार हो गई है. वैसे तो कहा जाता है कि मामी और भांजे का रिश्ता पाक होता है लेकिन इस केस में इन्होने इस रिश्ते को ही दागदार बना दिया है. बताया है रहा है कि हाल ही में महिला की शादी हुई थी. मायके से विदाई कर ससुराल आये अभी हफ्ते दिन भी नहीं हुए कि महिला अपने पति की बहन के बेटे को दिल दे बैठी. भांजा उसे इतना पसंद आया कि वह अपने पति से रिश्ता तोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई.


इलाके में स घटना की चर्चा जोरो पर है. पीड़ित पति ने मांझा थाना में भांजा समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पति ने आरोप लगाया है कि उसके भांजे ने पति का अपहरण कर लिया है. पति की ओर से आवेदन मिलने के बाद मांझा थाना की टीम आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है. 


बताया जा रहा है कि सुरवनिया गांव के रहने वाले प्रकाश कुमार (बदला हुआ नाम) की शादी थावे थाना के हरपुर गांव के रहने वाले आकाश प्रसाद की बेटी रीना कुमारी (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी. शादी के बाद बरौली के रहने वाला प्रकाश का भांजा विवेकानंद अपने ननिहाल बार-बार आने लगा. जब प्रकाश दूकान चला जाता था तो विवेकानंद घर पर ही रहता था. 


इस बीच मामी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गईं. इस दौरान मामी और भांजा एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए और उन्होंने रिश्ते और समाज की फिक्र न करते हुए घर से फरार हो गए. इस घटना के संबंध में मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार आरोपित घर से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.