ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : IIT खड़गपुर के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, पुल से छलांग लगाकर दी जान

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने पुल से कूदकर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलि

बिहार : IIT खड़गपुर के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, पुल से छलांग लगाकर दी जान
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने पुल से कूदकर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने एनडीआरएफ की मदद से शव की तलाश शुरू कर दी है.  इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.


घटना विजयीपुर थाने के महुअवा गांव की है. मृतक की पहचान महुअवा गांव निवासी कृष्ण कुमार के बेटे रानू कुमार के रूप में की गई है. रानू दो साल तक खड़गपुर आईआईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. परिजनों ने बताया कि रानू मानसिक रूप से विक्षिप्त था. उसने विजयीपुर माडर घाट के पुल के ऊपर से छलांग लगाकर जान दे दी. 


खबर लिखे जाने तक मृतक का शव पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका था. परिजन और स्थानीय मल्लाह नदी में मृत रानू के शव की तलाश में जुटे हैं. सीओ बीएन राय ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है शव की खोज जारी है. 

टैग्स