ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : गोपालगंज की लड़की को अगवा कर नेपाल में बेचा, महीनों तक होती रही दरिंदगी, प्रेमी ने ही किया हैवानों के हवाले

GOPALGANJ : गोपालगंज की एक किशोरी को अगवा कर नेपाल में बेच दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार

बिहार : गोपालगंज की लड़की को अगवा कर नेपाल में बेचा, महीनों तक होती रही दरिंदगी, प्रेमी ने ही किया हैवानों के हवाले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज की एक किशोरी को अगवा कर नेपाल में बेच दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स संजय पटेल है जो विशंभरपुर बाजार का रहनेवाला बताया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाया और उसे ले जाकर नेपाल में बेच दिया। जहां से वह किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।


बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय किशोरी को संजय पटेल ने पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी करने की बात कहकर महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान आरोपी युवक लड़की को यूपी के तमकुही शहर ले गया और 35 हजार रूपए में उसे बेच दिया। मानव तस्कर पीड़ित लड़की को बंधक बनाकर नेपाल ले गये और वहां देह व्यापार के काले कारोबार में धकेल दिया।


पीड़िता की मानें तो नेपाल में उसे एक कमरे में कैद करके रखा जाता था और सिर्फ खाना खाने के लिए उसे बाहर निकाला जाता था। एक दिन मौका पाकर किशोरी वहां से भाग निकली और किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने महिला थाने में केस दर्ज कराया।


पूरे मामले पर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।