ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

बिहार : घर बसाने का सपना पल भर में हो गया चकनाचूर, सुहागरात में ऐन वक्त पर दुल्हन निकली किन्नर

GOPALGANJ : गोपालगंज में शादी से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, सुहागरात के दौरान युवक को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसके होश उड़ गए। शादी कर घर बसाने का सप

बिहार : घर बसाने का सपना पल भर में हो गया चकनाचूर, सुहागरात में ऐन वक्त पर दुल्हन निकली किन्नर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में शादी से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, सुहागरात के दौरान युवक को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसके होश उड़ गए। शादी कर घर बसाने का सपना पल भर में चकनाचूर हो गया। सुबह होते ही जब युवक ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।


जानकारी के मुताबिक बरौली थाना इलाके के रुपनछाप निवासी अरुणेश कुमार की शादी सिधवलिया के एक गांव में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। लड़की वाले तिलक लेकर लड़के के घर पहुंचे थे। जिसके बाद निर्धारित समय पर लड़के वाले भी बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गए। मंडप में अग्नि को साक्षी मानकर वर और वधू ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं।


लड़की वालों ने विवाह संपन्न होने के बाद खुशी खुशी लड़की को ससुराल विदा कर दिया। लड़की विदा होकर ससुराल चली आई तो घर में सुहागरात की तैयारी होने लगी। बड़े ही अरमानों से दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में पहुंचा लेकिन ऐन वक्त पर उसे पता चला कि दूल्हन लड़की नहीं बल्कि एक किन्नर है। जब लड़के ने अगले दिन इस बात की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए।


लड़के के घर वालों ने जब इस बात की जानकारी लड़की के पिता को दी तो लड़की के घर वाले हथियार के साथ लड़के के घर पहुंचे और बेटी और शादी में मिले लाखों के जेवर और अन्य किमती सामान उठाकर चलते बनें। जाते-जाते लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों को धमकाया कि अगर मामले को बढ़ाया तो ठीक नहीं होगा। इधर, शादी से परेशान युवक ने शुक्रवार को CJM कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित युवक ने इस मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कोर्ट में मामला दायर कर दिया है और न्याय की गुहार लगाई है।