ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : इंजीनियरिंग के छात्र की बेरहमी से हत्या, भोपाल में रहकर करता था पढ़ाई, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने इंजीनियरिंग के एक छात्र की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने छात्र के शव को नहर के पास फेंक दिया था। शनि

बिहार : इंजीनियरिंग के छात्र की बेरहमी से हत्या, भोपाल में रहकर करता था पढ़ाई, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने इंजीनियरिंग के एक छात्र की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने छात्र के शव को नहर के पास फेंक दिया था। शनिवार को पुलिस ने पुलिस ने छात्र का शव मुजौना नहर के पास से बरामद किया था। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नासिक छपरा गांव की है। 


छात्र की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नासिक छपरा गांव निवासी तबरेज आलम के रूप में की गयी है। 20 वर्षीय तबरेज आलम भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।


जानकारी के मुताबिक बीते 18 फरवरी की देर रात किसी का फोन आने के बाद वह मां से थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा और अगले दिन मुजौना नहर के पास से उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


वारदात वाले दिन जिस नंबर से तबरेज के मोबाइल पर फोन आया था, पुलिस उस नंबर के बारे में पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि आखिर तबरेज को फोन कर घर से किसने बुलाया था। तबरेज की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम में मच गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के बिंदुओं पर तफ्तीश शुरू कर दी है।