ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: डॉक्टर का चेहरा पसंद नहीं आया तो फेंक दिया तेजाब, जानिए.. क्या है पूरा मामला

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां एक डॉक्टर पर तेजाब से हमला हुआ है। गंभीर रूप से झुलसे डॉक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के

बिहार: डॉक्टर का चेहरा पसंद नहीं आया तो फेंक दिया तेजाब, जानिए.. क्या है पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां एक डॉक्टर पर तेजाब से हमला हुआ है। गंभीर रूप से झुलसे डॉक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव की है। डॉक्टर पर तेजाब से हमला सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि आरोपियों को डॉक्टर का चेहरा और बाल पसंद नहीं था। हमला किसी और ने नहीं बल्कि डॉक्टर के भाई और भतीजे ने किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, हमीदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय डॉक्टर द्विजेंद्र कुमार तिवारी का अपने भाई राजेश तिवारी और भतीजे के साथ विवाद चल रहा था। बीते गुरुवार को पीड़ित डॉक्टर द्विजेंद्र तिवारी का उनके भाई और भतीजों से आम को लेकर विवाद हुआ था। देर रात डॉक्टर अपने घर में सो रहा था इसी दौरान उसके भाई और भतीजों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे डॉक्टर का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे डॉक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक उसके भाई और भतीजों को डॉक्टर का चेहरा और बाल पसंद नहीं था। इसको लेकर कई बार वे डॉक्टर को धमकी दे चुके थे। गुरुवार को डॉक्टर ने गलती से अपने भाई के आम के पेड़ से पांच किलो आम तोड़ लिए थे। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और देर रात डॉक्टर के कमरे में घुसकर उसपर तेजाब से हमला कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है।