ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार : चेकिंग के दौरान बस से सवा क्विंटल चांदी बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने एक बस से करीब सवा क्विंटल चांदी को बरामद किया है। कुचायकोट पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है क

बिहार : चेकिंग के दौरान बस से सवा क्विंटल चांदी बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने एक बस से करीब सवा क्विंटल चांदी को बरामद किया है। कुचायकोट पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बस आगरा से छपरा जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में आगरा और राजस्थान के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।


दरअसल, मंगलवार को कुचायकोट थाने के पुलिस बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस की टीम ने आगरा से छपरा जा रही बस में यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। इसी दौरान एक बैग से पुलिस ने 1 क्विंटल 27 किलो चांदी बरामद की। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान का मनोज कुमार, आगरा के रहने वाले रामू और मयंक खंडवाल को हिरासत में लिया है।


 इधर, इतनी बड़ी मात्रा में चांदी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि टैक्स की चोरी की नीयत से चांदी को बस में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इतनी बड़ी मात्रा में चांदी बरामद की गई है। इससे पहले भी कई बार पुलिस बलथरी चेकपोस्ट पर चांदी और भारी मात्रा में कैश बरामद कर चुकी है।