ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: कार से 7 करोड़ रुपए की चरस बरामद, नेपाल से हरियाणा भेजी जा रही थी नशे की खेप

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने 7 करोड़ रुपए की चरस को जब्त किया है। एनएच 27 के बलथरी चेकपोस्ट पर कुचायकोट पुलिस को यह सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान दौर

बिहार: कार से 7 करोड़ रुपए की चरस बरामद, नेपाल से हरियाणा भेजी जा रही थी नशे की खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिस ने 7 करोड़ रुपए की चरस को जब्त किया है। एनएच 27 के बलथरी चेकपोस्ट पर कुचायकोट पुलिस को यह सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान दौरान पुलिस ने एक कार से करीब 37 किलो चरस को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ जारी है।


दरअसल, रविवार को कुचायकोट थाने की पुलिस एनएच 27 पर बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार को पुलिस ने रोकवाया।लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं होकी और तेजी से भागने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा कर दबोच लिया। कार को रोकने के बाद जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो कार में भारी मात्रा में चरस देख पुलिसकर्मी दंग रह गए। कार से पुलिस ने करीब 37 किलो चरस बरामद किया जिसकी बाजार मूल्य 7 करोड़ है।


सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को कुचायकोट थाना के बलथरी में वाहन जांच किया जा रहा था। इसी दौरान गोपालगंज से यूपी की ओर जा रही कार को रोका गया। जब कार नहीं रुकी तो उसका पीछा कर चालक को हिरासत में ले लिया गया। जांच के दौरान कार से 37 किलो चरस बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के हिसार का रहने वाला शिवकुमार हैं जो रक्सौल से चरस लेकर हरियाणा के हिसार जा रहा था।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता