ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: AIMIM नेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या की वजह जानकर रह जाएंगे दंग

GOPALGANJ: गोपालगंज में पिछले महीने बेखौफ बदमाशों ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।हत्या की इस घटना को लेकर बिहार में खूब

बिहार: AIMIM नेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या की वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में पिछले महीने बेखौफ बदमाशों ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।हत्या की इस घटना को लेकर बिहार में खूब सियासत हुई थी। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 


दरअसल, बीते 12 फरवरी कोनगर थाना के तुरकहा में बेखौफ अपराधियों एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को गोली मार दी थी। AIMIM नेता असलम मुखिया अपने घर से थावे जंक्शन जा रहे थे। लखनऊ जाने के लिए उन्हें ट्रेन पकड़नी थी लेकिन थावे जंक्शन पहुंचने से पहले ही पहले ही रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।जिसके बाद इस घटना को लेकर खूब सियासत हुई थी।


गोपालगंज पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को उनके प्रतिद्वंदी पंचायत के वर्तमान मुखिया परवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया ने साजिश के तहत हत्या कराई थी। जेल से रिमांड पर लिए गये मुख्य नामजद आरोपी फहीम उर्फ सद्दाम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी दी है। फिलहाल चौराव पंचायत के मुखिया प्रवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया फरार हो गया है।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मुखिया प्रवेज आलम उर्फ छोटे, इसका भाई महताब आलम उर्फ लाल बाबू और आरिफ उर्फ सोना फरार हैं। एसटीएफ और पुलिस की एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। कुर्की के लिए भी आदेश लेकर कार्रवाई चल रही है। बता दें कि हत्या के इस मामले में नगर थाने की पुलिस और एसआईटी अबतक चार नामजद अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।