ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : आपसी विवाद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में महिला समेत 11 लोग घायल

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहां आपसी विवाद में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. इस हिसंक टकराव में चाकू से एक दूसरे पर हमले भी किए गए. चाक

बिहार : आपसी विवाद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में महिला समेत 11 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहां आपसी विवाद में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. इस हिसंक टकराव में चाकू से एक दूसरे पर हमले भी किए गए. चाकूबाजी की इस घटना में महिला समेत 11 लोग घायल हो गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाया. उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया गया. हिंसक टकराव से आसपास इलाकों में भी सनसनी फैल गई. हालांकि, समय रहते पुलिस और स्‍थानीय प्रशासन के हस्‍तक्षेप करने से मामले ने तूल नहीं पकड़ा. हालात को देखते हुए पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है.


जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में आपसी विवाद में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई. घटना में दोनों पक्ष की ओर से चाकूबाजी हुई, जिसमें महिला समेत 11 लोग घायल हो गए. घटना सोमवार रात कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिव राजपुर गांव में हुई. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में हासिल कर लिया.


 पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया है. घायलों में फकरुदीन मियां, कृष्णा प्रसाद और कृष्णा कुशवाहा की हालत गंभीर बताई जा रही है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्‍टरों ने यहां से 2 लोगों को गोरखपुर रेफर कर दिया है.


टैग्स