ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

भाभी के चक्कर में पत्नी को मार डाला, धारदार हथियार से पहले हैवान पति ने काटा फिर शव के टुकड़े-टुकड़े किए

GOPALGANJ: पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी युवक की पत्नी को भी थी। वह अक्सर इस अवैध संबंध का विरोध किया करती थी। युवक अपनी भाभी से इतना प्यार करता था कि उस

भाभी के चक्कर में पत्नी को मार डाला, धारदार हथियार से पहले हैवान पति ने काटा फिर शव के टुकड़े-टुकड़े किए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी युवक की पत्नी को भी थी। वह अक्सर इस अवैध संबंध का विरोध किया करती थी। युवक अपनी भाभी से इतना प्यार करता था कि उसके बार में कोई कुछ बोले वह बर्दाश्त नहीं कर पाता था। युवक की इस हरकत से उसकी पत्नी काफी परेशान थी। उसने पति को समझाने की भी कोशिश की लेकिन उसकी यह बात उसे नागवार गुजरा। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। फिर शव को टुकड़े-टुकड़े कर छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। 


भाभी के चक्कर में एक पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने जाने का मामला मीरगंज थानाक्षेत्र के काशी समइल गांव में सामने आया है। आरोपी पति ने ना सिर्फ पत्नी की हत्या की बल्कि धारदार हथियार से उसके टुकड़े-टुकड़े भी कर दिया। पति की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


मृतका की पहचान संजू देवी के तौर पर हुई है जबकि आरोपी पति का नाम विजय गोंड है जो मीरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है। विजय गोंड का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। दोनों एक दूसरे को चाहते थे और साथ जीने मरने की कसमें भी खा रखी थी। विजय गोंड का अपनी भाभी के साथ रिश्ते की जानकारी उसकी पत्नी संजू देवी जैसे ही हुई। 


वह विरोध करने लगी अपने पति को समझाने लगी लेकिन पति अपनी भाभी के प्यार में इतना पागल था कि उसकी बुराई वह बर्दाश्त नहीं करता था। वह उसकी आए दिन पिटाई किया करता था।  शायद इस घटना में यही हुआ विजय गोंड की पत्नी अक्सर इस संबंध को नाजायज बताते हुए पति को समझाती थी कि वह ऐसा ना करें। 


पति कहती थी कि इससे परिवार की तो बदनामी होगी ही साथ ही समाज के लोग क्या कहेंगे। लेकिन पत्नी की बात उसे नागवार गुजरा उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की हत्या की साजिश रच दी और इसमें वो कामयाब भी रहा। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेजा गया है वही आरोपी पति और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतका के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आखिर कब तक संजू देवी के हत्यारों की गिरफ्तारी हो पाती है।