ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई के घर को चोरों ने बनाया निशाना, घर में रखे सरकारी कागजात और टेंडर के पेपर भी साथ ले गये

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि आए दिन लूट,चोरी, हत्या, दुष्कर्म जैसी आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला गोपालगंज का है जहा

बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई के घर को चोरों ने बनाया निशाना, घर में रखे सरकारी कागजात और टेंडर के पेपर भी साथ ले गये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि आए दिन लूट,चोरी, हत्या, दुष्कर्म जैसी आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरी के दौरान बदमाश बाढ़ नियंत्रण विभाग के टेंडर से जुड़े कागजात भी अपने साथ ले गये।


चोरी की यह घटना पुलिस लाइन के पीछे मालवीय नगर मोहल्ले में हुई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई ऋषभ राज गोपालगंज में किराए के मकान में रहते हैं। घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब वे गांव से गोपालगंज के लिए निकले थे। घर में काम करने के लिए जब दाई पहुंची तब उसने देखा की घर का ताला टूटा पड़ा है उसने तुरंत इसकी सूचना अपने मालिक को दी। 


जेई ऋषभ ने बताया कि घर में 15 हजार रुपये कैश, लैपटॉप और डेढ़ लाख रुपये के अन्य कीमती सामान चोरों ने उड़ा ली है। चोरी के दौरान बदमाशों सरकारी कागजात भी अपने साथ लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे जिसके बाद छानबीन शुरू की गयी। सदर एसडीपीओ ने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा यदि पुलिस की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई के घर को चोरों ने बनाया निशाना, घर में रखे सरकारी कागजात और टेंडर के पेपर भी साथ ले गये

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता