ब्रेकिंग
मधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोप

नवजात का शव मिलने से सनसनी, बच्ची को झोले में रखकर छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस

गोपालगंज के अंबेडकर चौक के पास झोले में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप का है। यहां सड़क किनारे एक झोले में नवजात का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय व्यक्ति रवि कुमार शाह द्वारा डायल 112 को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात को बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया।



डायल 112 के ASI सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि रवि कुमार शाह की सूचना पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अंबेडकर चौक के पास झोले में नवजात मिला था, जिसे जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा जांच की जा रही है।



वहीं, नवजात को झोले में रखकर वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता