ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

गोपालगंज में तेज हुआ गैंगवार, अब पप्पू पांडे के करीबी मुखिया पर हुआ हमला

GOPALGANJ : गोपालगंज नरसंहार की घटना के बाद अब गैंगवार तेज हो गया है। लगातार दो खेमे आमने-सामने हैं। जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के करीबी पर जानलेवा हमला हुआ। विधायक के करीबी माने जा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज नरसंहार की घटना के बाद अब गैंगवार तेज हो गया है। लगातार दो खेमे आमने-सामने हैं। जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के करीबी पर जानलेवा हमला हुआ। विधायक के करीबी माने जाने वाले विक्रमपुर पंचायत के मुखिया शैलेश ओझा के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। शैलेश ओझा लाछपुर गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को जब अपने घर से बाहर निकले तो पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उनके ऊपर पिस्टल तान दी। 


अचानक अपने ऊपर हुए हमले से मुखिया शैलेश ओझा चौंक गए लेकिन उन्होंने तत्काल सामने खड़े बदमाश का मुकाबला किया और दोनों के बीच हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि शोर-शराबा सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने हमलावर को धर दबोचा। ग्रामीणों ने मुखिया शैलेश ओझा के ऊपर हमला करने वाले जिस शख्स को पकड़ा है उसका नाम जाकिर हुसैन है। जाकिर तकिया बारी गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। 


इस पूरी घटना के बाद पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उसे जख्मी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों में गुस्सा भी नजर आया हालांकि पुलिस कह रही है कि हमलावर से पूछताछ के बाद यह साफ हो पाएगा कि वह किस मकसद से वहां आया था। गोपालगंज में लगातार विधायक पप्पू पांडे और दूसरे खेमे के लोग आमने-सामने हैं। गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में पप्पू पांडे के भाई सतीश पांडे और भतीजे मुकेश पांडे की गिरफ्तारी हुई है जबकि विधायक पप्पू पांडे के एक करीबी की हत्या हो चुकी है और अब उनके एक और करीबी पर हमला हुआ है।

टैग्स