ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शादी वाले घर में मटकोर के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोली

Bihar Crime News: गोपालगंज में शादी समारोह के दौरान मटकोर कार्यक्रम में आपसी विवाद के बीच फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में देर रात एक खुशी का माहौल अचानक गोलियों की आवाज से दहशत में बदल गया। नगर थाना क्षेत्र के शाहबजवा फतहा टोला गांव में आयोजित कथा मटकोर कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद और हथियार लहराने के बीच चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शाहबजवा फतहा टोला गांव की है, जहां बीती रात कथा मटकोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 


गांव में शादी समारोह को लेकर उत्सव का माहौल था और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान कुछ युवक कथित तौर पर हथियार लहराते हुए वहां पहुंचे और फायरिंग करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान एक युवक के पेट में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 


स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी भोला पंडित को गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। साथ ही गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल मटकोर जैसे पारंपरिक कार्यक्रम में हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता