ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की खरीद बिक्री करने वाले भू-माफिया का लिस्ट जारी, गोपालगंज पुलिस ने की ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले 6 भू-माफिया की लिस्ट गोपालगंज पुलिस ने जारी किया है। लोगों से यह अपील की गयी है कि बिना डॉक्यूमेंट चेक किये जमीन की खरीद-बिक्री ना करें। इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

BIHAR POLICE
भू-माफिया का लिस्ट जारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Gopalganj Land Mafia List: फर्जी कागजात बनाकर जमीन की खरीब-बिक्री करने वाले माफियाओं की लिस्ट गोपालगंज पुलिस ने तैयार की है। इन भू-माफियाओं से जमीन की खरीद-बिक्री नहीं करने की अपील गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने लोगों से की है। गोपालगंज पुलिस ने जो लिस्ट जारी की है उसमें 6 लोगों का नाम है। इन लोगों पर जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीद फरोख्त करने का आरोप है। इस संबंध में इनके खिलाफ पूर्व में केस दर्ज है। 


फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले 6 भू-माफिया की लिस्ट पुलिस ने जारी की है। 

1. बंजारी थाना नगर निवासी स्व. गोखुला पंडित के बेटे योगिन्द्र पंडित

2. नकछेद थाना नगर निवासी स्व. मुनर प्रसाद के बेटे गंगादयाल यादव

3. कोटवा थाना नगर के मकुल तिवारी उर्फ डबलू 

4. मांझागढ़ थाना क्षेत्र निवासी स्व. दिनानाथ मिश्रा के बेटे सुमित मिश्रा

5. चौक थाना नगर स्थित थाना रोड मौनिया निवासी राजकिशोर मिश्रा के बेटे अन्नु मिश्रा

6. हरखुआ थाना नगर निवासी दिपक तिवारी उर्फ गुर्गा बाबा  


गोपालगंज पुलिस ने जिले के वासियों से यह अनुरोध किया है कि ऐसे सभी लोगों से जमीन खरीद-बिक्री करने से पहले गहराई से दस्तावेजों की जांच अवश्य करें। ऐसे लोगों से भू-माफिया की सूची संधारित करने में सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गोपालगंज संपर्क नंबर-9431822991 एवं गोपालगंज पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9470092879 पर सूचित करें आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।