ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

गोपालगंज के पिज्जा हट होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, महिला सहित 4 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

GOPALGANJ: गोपालगंज के थावे स्थित पिज्जा हट होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे

गोपालगंज के पिज्जा हट होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, महिला सहित 4 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के थावे स्थित पिज्जा हट होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें होटल का मालिक, मैनेजर, महिला और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। थावे पुलिस और नारायणी टीम ने यह कार्रवाई की है। 


गोपालगंज एसपी ने बताया कि बीते सोमवार की शाम साढ़े तीन बजे उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि थावे स्थित पिज्जा हट नामक होटल के मालिक और मैनेजर द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम का गठन किया गया। नारायणी दल वहां सादे लिवास में पहुंची और इसकी पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। 


वही होटल के मालिक और मैनेजर को भी पकड़ा गया। होटल के मालिक की पहचान थावे के विदेशी टोला निवासी हरिहर प्रसाद के 40 वर्षीय बेटे लखनलाल प्रसाद के रूप में हुई है। वही मैनेजर थावे का रहने वाला है। मंडानि यादव के 42 वर्षीय पुत्र बाबुनंद यादव होटल में मैनेजर के पद पर तैनात थे। वही सीवान के प्राणपुर निवासी मो. साइद के 57 वर्षीय पुत्र मुन्ना अहमद और सीवान के ज्ञानी मोड मईल टोला निवासी मनोज राम की 30 वर्षीया पत्नी अनीता देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। 


पुलिस ने मौके से 3 मोबाइल, 4 पीस इस्तेमाल किये गये कंडोम, 3 पीस सिल पैक कंडोम बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी दल में 14 पुलिस कर्मी शामिल थे। जिनके नाम हैं 1. पु०नि० हीरालाल प्रसाद सदर अंचल, 2. पु०अ०नि० शशि रंजन, थानाध्यक्ष थावे थाना 3. स०अ०नि० पंकज कुमार थावे थाना, 4. परि०पु०अ०नि० निलू भारती, नारायणी टीम 5. परि०पु०अ०नि० बुलबुल कुमारी, नारायणी टीम, 6. म0सि0 / 61 पुजा कुमारी, नारायणी टीम, 7. म0सि0 / 96 प्रीति कुमारी, नारायणी टीम, 8. म0सि0 / 495 सुनीता कुमारी, नारायणी टीम, 9 म0सि0 / 55 सीमा कुमारी, नारायणी टीम, 10. म0सि0 / 189 के०एम० सीमा कुमारी, नारायणी टीम, 11. चा0सि0 / 41 शेखर कुमार, नारायणी टीम, 12. सि0 / 243 निरंजन कुमार, थावे थाना, 13. सि0 / 186 शिवजी कुमार पाल, थावे थाना, 14. सि0 / 351 रामप्रवेश कुमार, थावे थाना


अभी जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार होटल मालिक, मैनेजर व एक महिला सहित 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नाबालिग 2 लड़के और 2 लड़कियों को पीआर बांड पर छोड़ने का आदेश एसपी ने दिया था।

टैग्स