ब्रेकिंग
नरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...नरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...

Gopalganj Crime News: युवक की हत्या से सनसनी, गांव के बाहर बुलाकर बदमाशों ने दाग दी गोली

GOPALGANJ: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना गोपालगंज से सामने आई है, जहां बदमाशों ने शनिवार की देर रात एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना

Gopalganj Crime News: युवक की हत्या से सनसनी, गांव के बाहर बुलाकर बदमाशों ने दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना गोपालगंज से सामने आई है, जहां बदमाशों ने शनिवार की देर रात एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना थावे थाना क्षेत्र के जगमालवा गांव के पास की है।


मृतक की पहचान पैठान पट्टी पश्चिम टोला निवासी अंशुल मिया के बेटे छोटे आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटे आलम शनिवार की रात खाना खा रहा था, तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कह घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा।


रातभर परिजन परेशान रहे। इसी बीच किसी ने खबर दी कि जगमालवा गांव के टावर के पास उसका शव पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।