ब्रेकिंग
नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

बिहार में देर रात होटल पर पत्थरबाजी, अज्ञात युवकों के हमले से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: गोपालगंज के कॉलेज रोड स्थित एक होटल पर देर रात अज्ञात युवकों ने पत्थरबाजी कर दी। घटना में होटल को नुकसान पहुंचा, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज शहर के कॉलेज रोड स्थित एक होटल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक होटल परिसर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना से होटल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हमले में होटल के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दो युवक होटल के बाहर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से बहस करने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक होटल कर्मियों पर डायल 112 पुलिस को बुलाकर परेशान करने का आरोप लगा रहे थे। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने अचानक ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उनके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद होटल परिसर में जमकर पत्थरबाजी हुई।


हमले के दौरान होटल कर्मचारियों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना में होटल के शीशे, बाहरी हिस्से और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। होटल प्रबंधन का कहना है कि हमला किस वजह से किया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।


सूचना मिलते ही डायल 112 और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही पत्थरबाजी के पीछे किसी पुराने विवाद या अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता