ब्रेकिंग
सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

छपरा: गोली मारकर युवक की हत्या, घर के दरवाजे पर अपराधियों ने मारी गोली

CHAPRA: बड़ी खबर बिहार के छपरा से आ रही है, जहां गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। अपराधियों ने घर के दरवाजे पर ही युवक को गोलियों से भुन दिय

छपरा: गोली मारकर युवक की हत्या, घर के दरवाजे पर अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

CHAPRA: बड़ी खबर बिहार के छपरा से आ रही है, जहां गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। अपराधियों ने घर के दरवाजे पर ही युवक को गोलियों से भुन दिया, जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। घटना छपरा के इंदिरा नगर की है। 



मृतक की पहचान छपरा के इंदिरा नगर के रहने वाले मोतीलाल चौधरी के बेटे बबलू के रूप में की गई है। इस वारदात की खबर सुनते ही धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने की और इसके पीछे की वजह क्या थी। 



इस घटना को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है। कोई इसे पुरानी रंजिश बता रहा है तो कोई इसे अपराधियों का बढ़ता मनोबल बता रहा है। हालांकि अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है। 


टैग्स