ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

पटना में 97 लाख का गोल्ड लोन घोटाला! 23 खाताधारकों और सुनार की साजिश से बैंक को बड़ा झटका

पटना के बाढ़ में बैंक ऑफ इंडिया में 97 लाख का गोल्ड लोन घोटाला। 23 खाताधारकों ने फर्जी सोने से लोन लिया, सोनार की मिलीभगत। बैंक मैनेजर ने मामला दर्ज कराया। पहले भी 2 करोड़ की ठगी, जांच ठंडे बस्ते में।

gold loan scam
gold loan scam
© gold loan scam
User1
4 मिनट

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया की ढीबर शाखा में 97 लाख रुपये का बड़ा गोल्ड लोन घोटाला सामने आया है. जांच में पता चला है कि 23 खाताधारकों ने फर्जी जांच प्रमाण पत्र के आधार पर नकली सोना देकर बैंक से लोन लिया और फिर पैसा वापस नहीं किया. इस घोटाले में सोने की जांच करने वाले सुनार की मिलीभगत भी सामने आई है. बैंक मैनेजर राहुल कुमार के बयान पर सुनार और सभी खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 


घटना साल 2021 और 2022 के दौरान की है, जब 23 लोगों ने बैंक में गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था. बैंक ने इस लोन को मंजूरी देने से पहले सोने की शुद्धता की जांच के लिए सूचीबद्ध सुनार सुमित कुमार (निवासी- बख्तियारपुर हकीकतपुर) को बुलाया था. सोनार के मूल्यांकन के बाद जरूरी कागजात और बैंकिंग नियम पूरे करने के बाद बैंक ने सभी 23 खाताधारकों को लोन जारी कर दिया. 


लेकिन जब लोन की रकम नहीं चुकाई गई तो बैंक ने इन सभी खातों को ब्लैक लिस्ट कर एनपीए घोषित कर दिया. इसके बाद पटना सिटी के एक और लिस्टेड सुनार आशीष कुमार को बुलाकर बैंक में जमा सोने की दोबारा जांच कराई गई तो वह नकली निकला. बैंक मैनेजर के मुताबिक यह पूरी साजिश सुनार सुमित कुमार और इन 23 खाताधारकों ने मिलकर रची थी, ताकि बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा सके. 


बैंक मैनेजर ने बताया कि इस बैंक की अन्य शाखाओं से भी करीब 2 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन फ्रॉड हो चुका है. तीन दर्जन से ज्यादा जालसाजों ने नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था, लेकिन इसकी जांच पर रोक लगी रही. अब इस ताजा मामले में सुनार सुमित कुमार समेत 23 खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है. 



किसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया?


  • नयाटोला माधोपुर: अविनाश कुमार
  • ब्राह्मणी कॉलोनी बाढ़: ब्रिजेश कुमार
  • हुसैनगंज: दीपक कुमार पटेल
  • बुधरा : धर्मेंद्र कुमार
  • गर्ल्स स्कूल बाढ़ : खुशी कुमारी
  • परसामा : अनिता देवी, कौशल किशोर
  • रामनगर दियारा : अतुल अनुराग
  • सुलेमान दरगाह बाढ़: गौतम कुमार
  • कर्जन देवी स्थान: जयमाला देवी
  • बलीपुर बाढ़ : कुसुम देवी
  • भुआपुर: मनीष कुमार
  • शेरपुर नालन्दा:नीतू देवी
  • सबनिमा: रोशन कुमार
  • बिहारी बिगहा : शशि कुमार
  • सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई आरोपियों ने डबल फ्रॉड कर दो बार गोल्ड लोन लिया था.


सभी खाताधारकों एवं स्वर्णकारों के विरुद्ध बैंक द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस घोटाले की गहराई से जांच करेगी, ताकि बैंक को नुकसान पहुंचाने वालों को सजा मिल सके। पहले हुए 2 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच भी फिर से खोली जा सकती है। पटना में सामने आया यह गोल्ड लोन घोटाला बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और लोन स्वीकृति प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है और बैंक अपने नुकसान की भरपाई कर पाता है या नहीं।