ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, ट्रक से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से करीब 40 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। इस छापेमारी में चालक गिरफ्तार हुआ है और शराब तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के अवैध नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की गई है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। 


जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोरौली गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप खड़े एक संदिग्ध ट्रक की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से मिली थी। सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जब उसकी तलाशी ली, तो अंदर सैकड़ों कार्टन में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। 


जांच के दौरान ट्रक से करीब 2950 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये बताई जा रही है। 


वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भठवां मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक लक्जरी कार से भी विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है। 


उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे तस्करी गिरोह का खुलासा किया जा सके। एसडीपीओ ने कहा कि गोपालगंज पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता