ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

पटना मसाला कारोबारी मर्डर केस: 36 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश, ब्लैकआउट के दौरान बदमाशों ने मारी थी गोली

Patna Crime News: पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में मसाला कारोबारी की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। ब्लैकआउट का फायदा उठाकर की गई इस वारदात में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और हथियार भी बरामद हुआ है।

Bihar Crime News
हत्याकांड का खुलासा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र की मुसल्लहपुर में बीते दिनों ब्लैकआउट के दौरान मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पटना पुलिस ने वारदात के 36 घंटे के भीतर ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।


पुलिस के मुताबिक, इस घटना की रेकी 15 दिनों से चल रही थी। हत्यारा कारोबारी की दुकान के सामने ही एक दूसरी दुकान में 15 दिनों से मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे ब्लैकआउट की खबर मिली और बदमाश ने हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली।


अपराधी ने ब्लैकआउट का फायदा उठाया और जैसे ही शाम 7:00 बजे सायरन बजा और बिजली गुल हुई, मसाला कारोबारी को गोली मार दी। इस घटना पर जानकारी देते हुए एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि 14 मई की शाम करीब 7:02 बजे लगभग पिंटू कुमार नामक युवक को गोली मार दी गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में सुलतानगंज थाना कांड संख्या 210/26 दर्ज कर पुलिस लगातार STF की मदद छापेमारी कर रही थी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 मई को एक 16 वर्षीय बालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार बालक मुसल्लहपुर हाट इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वही इस घटना का तार बेऊर जेल से जुड़ा हुआ सामने आया है। वहीं मृतक मसाला कारोबारी शराब का भी धंधा करता था।


पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। सुलतानगंज थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किशोर के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता