ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

गर्लफ्रेंड से शादी का वादा कर मुकर गया प्रेमी, लड़की के पिता ने मौत के घाट उतारा

PATNA: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ से प्रेम प्रसंग की घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने उसकी बेटी को धोखा देने वाले युवक को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक ने उसकी

गर्लफ्रेंड से शादी का वादा कर मुकर गया प्रेमी, लड़की के पिता ने मौत के घाट उतारा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ से प्रेम प्रसंग की घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने उसकी बेटी को धोखा देने वाले युवक को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक ने उसकी बेटी से शादी रचाने का वादा किया था. लेकिन उसने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली. इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्रेमिका के पिता को गुस्सा आया और उसने अपने बेटे के साथ युवक के घर जाकर उसे गोली मार दी.


युवक का नाम सूरज कुमार बताया जा रहा है. सूरज गांव के ही लड़की से प्रेम करता था. लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिली. इसके बाद प्रमिका के घरवालों ने युवक से इस बारे में पूछताछ की. युवक ने प्रेमिका के परिजनों के सामने शादी रचाने का वादा किया. लेकिन, इस बात की जानकारी प्रेमी सूरज के घरवालों को लग गई और तभी उन्होंने युवक की शादी किसी अन्य लड़की से करा दिया. 


बताया जा रहा है कि युवक के शादी के बाद से ही प्रेमिका के घरवाले नराज चल रहे थे. प्रेमिका के परिजन मौके के इंतजार में थे कि कब और कैसे प्रेमी युवक से बदला लिया जाये. इसी बीच गुरुवार की रात प्रेमिका के पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर प्रेमी युवक को गोली मार कर हत्या कर दी. 


जानकारी के मुताबिक, युवक को गोली मरने के बाद प्रेमिका के पिता और भाई भाग रहे थे. तभी स्थानीय लोगों ने उन दोनों को पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं. इसके बाद लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल फुलवारी शरीफ थाना में प्रेमिका के पिता और भाई से पूछताछ की जा रही है.