ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार : गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज सनकी आशिक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, मची अफरातफरी

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी की सनक के कारण एक शख्स की मौत हो गई. दरअसल, सनकी आशिक को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी होने वाली है तो

बिहार : गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज सनकी आशिक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, मची अफरातफरी
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी की सनक के कारण एक शख्स की मौत हो गई. दरअसल, सनकी आशिक को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी होने वाली है तो पहले उसने घर पर पहुंचकर खूब हंगामा किया. उसके बाद अचानक पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग में गोली प्रेमिका के भाई के दोस्त को जा लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया. 


मामला मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना इलाके में युवक को जब उसकी गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और होने का पता चला तो उसने उसके घर पर पहुंचकर काफी तमाशा किया. फिर उसने गोलीबारी करनी शुरू कर दी. गोलीबारी में गर्लफ्रेंड के भाई के दोस्त को गोली लगी. आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. 


लड़की के घरवालों ने बताया कि इसके पहले भी सनकी प्रेमी ने कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. शादी के पहले भी उसने कई बार उन लोगों को डराया धमकाया था. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इधर आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स