ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

घूसखोर महिला सिपाही का साइड इनकम: रिश्वत लेते कैमरे में हुई कैद, लोग बोले... दिनभर का यही धंधा है

BEGUSARAI : अपनी कारगुजारियों को लेकर बिहार की पुलिस अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है. घूसखोरी को लेकर सुशासन की पुलिस एक बार फिर से सुर्ख़ियों में छाई हुई है. दरअसल बेगूसराय जिले स

घूसखोर महिला सिपाही का साइड इनकम: रिश्वत लेते कैमरे में हुई कैद, लोग बोले... दिनभर का यही धंधा है
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : अपनी कारगुजारियों को लेकर बिहार की पुलिस अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है. घूसखोरी को लेकर सुशासन की पुलिस एक बार फिर से सुर्ख़ियों में छाई हुई है. दरअसल बेगूसराय जिले से कई ऐसे वीडियो सामने आये हैं, जिसमें महिला सिपाही और उसके साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी आम लोगों से बाइक, मोबाइल या अन्य वाहन छोड़ने के एवज में अवैध वसूली करते दिख रहे हैं.


महिला सिपाही और उसके साथियों के वसूली करने की करतूत कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बेगूसराय में तैनात एक महिला सिपाही खुलेआम रिश्वत लेते हुई दिख रही है. ये विडियो ट्रैफिक चौक के पास का बताया जा रहा है. अन्य साथियों के साथ ट्रैफिक महिला सिपाही ललिता कुमारी खुलेआम रिश्वत लेते हुए दिख रही है.


घूसखोर महिला सिपाही का साइड इनकम: रिश्वत लेते कैमरे में हुई कैद, लोग बोले... दिनभर का यही धंधा है


महिला सिपाही ललिता कुमारी के कई वीडियो सामने आये हैं, जिसमें वो 500, हजार, दो हजार रुपये रिश्वत बटोरते दिख रही है. हैरानी की बात तो ये है की एक वीडियो में ललिता कुमारी एक युवक से उसका मोबाइल फोन देने के एवज में दो हजार रुपये की मांग करती हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे नियम कानून तोड़ने इ बदले में पकड़ा था लेकिन फिर 700 रुपये लेकर उसे छोड़ दिया. 


घूसखोर महिला सिपाही का साइड इनकम: रिश्वत लेते कैमरे में हुई कैद, लोग बोले... दिनभर का यही धंधा है


इसी प्रकार एक दूसरे शख्स से एक हजार रुपये और तीसरे से नोटों की गड्डी लेकर उसकी बाइक छोड़ते हुई दिख रही है. वीडियो में साफ़ तौर पर महिला सिपाही और उसके साथी आम लोगों से उनकी गाड़ी और मोबाइल फोन छोड़ने की सौदेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिसवालों की घूसखोरी का वीडियो सामने आने के बाद जिले में पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है.


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बेगूसराय की हेडक्वार्टर डीएसपी निशित प्रिय ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा कि "ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत एक महिला सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है. यह मामला उनके संज्ञान में आया है. जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी."



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता