ब्रेकिंग
‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछअयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोग‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछअयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोग

घर में घुसकर नाइटी वाले चोर ने की चोरी, 5 लाख कैश-ज्वेलरी सहित रिवॉल्वर-कारतूस भी ले गये साथ

BEGUSARAI: बेगूसराय में महिला की नाइटी पहनकर देर रात ठेकेदार के घर में घुसे चोर ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान 5 लाख कैश, आभूषण, रिवॉल्वर और 30 कारतूस को चोर

घर में घुसकर नाइटी वाले चोर ने की चोरी, 5 लाख कैश-ज्वेलरी सहित रिवॉल्वर-कारतूस भी ले गये साथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में महिला की नाइटी पहनकर देर रात ठेकेदार के घर में घुसे चोर ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान 5 लाख कैश, आभूषण, रिवॉल्वर और 30 कारतूस को चोर अपने साथ ले गये। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। नाइटी वाले इस चोर की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जिसके बाद चोरी की इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। नाइटी वाले चोर की करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


चोरी की यह बड़ी घटना बेगूसराय के लोहियानगर की है। सीसीटीवी फुटेज में नाइटी वाले चोर की तस्वीर कैद हो गयी है। चोरी जिस वक्त हुई उसका समय भी सीसीटीवी फुटेज में है। चोरी की यह घटना 23 जून यानी गुरुवार की देर रात 1 बजकर 46 मिनट के आस-पास की है। जिस वक्त चोरी की घटना हुई उस वक्त घर के सभी सदस्य मौजूद थे लेकिन किसी को भी इस घटना की भनक नहीं लगी।


 ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि नाइटी पहनकर घर में घुसे चोर ने बेहोश करने वाली दवा का छिड़काव किया होगा। शायद यही कारण है कि घरवालों को इसकी भनक नहीं लग पाई। वह अलग-अलग कमरे में घुसा और चोरी की घटना को अंजाम दिया। नाइटी पहन रखे चोर ने इस दौरान घर के अलमीरा से 5 लाख रुपये, गहने, रिवॉल्वर और 30 कारतूस लेकर फरार हो गया। हालांकि इस दौरान उसने राइफल को हाथ तक नहीं लगाया। लेकिन वहां रखे लाइसेंसी रिवॉल्वर को अपने साथ ले गया। 


चोरी की घटना से परिजन भी हैरान है। गृहस्वामी संजीव कुमार सिंह का कहना है कि चोर की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। चोर खिड़की के रास्ते रुम में घुसा था लेकिन उसकी भनक तक उन्हें नहीं लगी। सुबह उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है और अलमीरा खुला पड़ा है। चोरी की घटना के बाद गृह स्वामी में इसकी सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।