ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

घर से लापता युवती की बेहरमी से हत्या, सिर कटा शव मिलने से सनसनी

KAIMUR: बिहार में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युव

घर से लापता युवती की बेहरमी से हत्या, सिर कटा शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। युवती का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना पहाड़ी के पास की है।


दरअसल, मदुरना पहाड़ी के पास युवती का सिर कटा शव मिलने की बात जैसे ही इलाके में फैली लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवती चैनपुर थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है। 22 वर्षीय युवती बीते 10 जनवरी को अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजन उसे तलाश कर ही रहे थे कि उसका सिर कटा शव मिलने की जानकारी मिली।


पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर मोहनिया के प्रभारी डीएसपी साकेत कुमार ने बताया कि युवती के कटे सिर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से भी इसके बारे में जानकारी देने को कहा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।