ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने विवाहिता को अगवा किया, विरोध करने पर महिला के भाई को मारी गोली

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। सूबे में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन इस यहां तरह की घटनाएं सामने आ रही है जिसे रोक पाने में प

घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने विवाहिता को अगवा किया, विरोध करने पर महिला के भाई को मारी गोली
Santosh Singh
3 मिनट

SAHARSA:  बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। सूबे में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन इस यहां तरह की घटनाएं सामने आ रही है जिसे रोक पाने में पुलिस भी विफल साबित हो रही है। ताजा मामला सहरसा के मसौमात पोखर के पास की है जहां घर में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने जबरन एक विवाहिता का अपहरण कर लिया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के भाई की जमकर पिटाई कर दी। वही इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी कर दी जिससे महिला के भाई के बांह में गोली जा लगी। घायल ऋतिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्मी अंदाज में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया जिससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल व्याप्त है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।   


दरअसल पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर के वार्ड संख्या 22 का है। जहां देर रात सोयी महिला से मिलने पहुंचे शख्स को परिजनों ने बंधक बना लिया। लेकिन तभी मोबाइल पर देवाशीष नामक इस शख्स ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। जिसके बाद करीब 25 की संख्या में आएं बदमाशों ने इस दौरान कई राउंड फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घर में घूसकर महिला का जबरन अपहरण कर लिया। बदमाशों ने इस दौरान बंधक बनाए गए देवाशीष को परिजनों से छुड़ाया। अपराधियों की गोली से महिला का भाई ऋतिक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मनीषा की शादी तीन माह पहले सिमरी बख्तियारपुर में हुई थी। बीए की परीक्षा देने के लिए मनीषा अपने मायके आई हुई थी तभी देवाशीष ने उससे मिलने की कोशिश की। इस घटना से परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है। वही पीड़ित परिजन महिला की शीघ्र बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

NIRAJ

FirstBihar संवाददाता